फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश - तीसरी आंख की निगहबानी में होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं इस बार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। जो कॉलेज सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाएंगे, उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। विवि ने यह कदम आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के उद्देश्य से उठाया है।
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाएं कराने के बाबत उत्तराखंड तकनीकी विवि की कुलसचिव डॉ. अनिता रावत ने सभी कॉलेजों को पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार सभी तकनीकी संस्थानों/कॉलेजों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की जानकारी 14 मई तक विवि को उपलब्ध करानी है। इस आधार पर परीक्षा केंद्रों का आवंटन होगा। इसके अलावा परीक्षा के सीसीटीवी फुटेज रोजाना तकनीकि विवि को भेजने होंगे। नकल के मामलों में कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी कॉलेज ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए तो उस कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। ऐसे में संबंधित कॉलेजों के परीक्षार्थी अन्य कॉलेज में शिफ्ट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें