फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो उतराखंड से निकली महिला क्रिकेटर अधिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बागेश्वर में पली बढ़ी फौजी स्व. सुबेदार मेजर प्रताप सिंह रौतेला की बेटी अधिकता रौतेला ने चंडीगढ़ में होने वाली प्रीमियर लीग टी-20 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। दिल्ली में संपन्न हुए ट्रायल के बाद अधिकता का चयन प्रीमियर लीग टी-20 महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अधिकता क्रिकेटर विराट कोहली की फैन हैं और विराट के साथ एक ओवर का मैच खेलने की हसरत रखती है। पिता सुबेदार मेजर प्रताप सिंह रौतेला की मृत्यु के बाद मां, दो बहनें और छोटे भाई के बीच अधिकता के जीवन में काफी परेशानियां थीं, लेकिन अधिकता ने महिला क्रिकेटर बनने का जज्बा दिखाया। क्रिकेट की शुरुआत देहरादून के शिमला बाईपास स्थित जीएसआर एकेडमी से की और कोच शेखर आर्य और उपेंद्र सिंह रावत से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की बारिकियां सीखीं। अब अधिकता का चयन चंडीगढ़ में 1 से 6 जून में होने वाली वूमेन नेशनल प्रीमियर लीग टी-20 के लिए हुआ है। अधिकता के अनुसार विराट कोहली से प्ररेणा लेकर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का संकल्प लिया है। वूमेन नेशनल प्रीमियर लीग में हरियाणा हीरोज, जयपुर किंग, बंगाली टाइगर, दिल्ली सुपर स्टार, बंगलूरू वॉरियर्स व मुंबई बुल्स टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 90 महिला क्रिकेटर प्रतिभाग करेंगी। मैच का सीधा प्रसारण सीडल्ब्यूटी स्पोर्ट्स टीवी चैनेल पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें