फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह का केरोसिन लैप्स, अब बंटेगा एक लीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन माह से आपूर्ति विभाग के गोदाम में डंप हो रहा दिसंबर माह का केरोसिन अब उपभोक्ताओं को बांटा जा सकेगा। केंद्र सरकार के कोटा कम करने के कारण आपूर्ति विभाग ने डीलरों को जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रति परिवार दो लीटर और मैदानी क्षेत्रों में एक लीटर केरोसिन बांटने के निर्देश दिए हैं। गैस कनेक्शन नहीं होने वाले उपभोक्ताओं को केरोसिन बांटा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्र सरकार के केरोसिन का कोटा कम करने के कारण देहरादून जिले का कोटा 300 केएल से 282 केएल प्रति माह हो गया है। कोटा कम करने के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से बिजली और गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को केरोसिन न देने के निर्देश जारी किए। आपूर्ति विभाग को ऐसे उपभोक्ताओं की एक सूची बनाकर राशन डीलरों को देनी थी। जिससे वे केरोसिन बांट सके। लेकिन विभाग के सूची उपलब्ध न कराने की वजह से दिसंबर का केरोसिन नहीं बांटा जा सका। जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार का कहना है कि बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की सूची के लिए कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन सूची उपलब्ध नहीं कराई गई। अब जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है, उन उपभोक्ताओं को केरोसिन बांटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

.........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें