फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। इसके लिए हमें तैयार होना होगा। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित आईटी की चुनौतियां विषय पर सम्मेलन में राज्यपाल डा. केके पाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विज्ञान कभी ठहरता नहीं है। इसके विकल्प के साथ ही सभ्यता का विकास होता है। डा. पाल ने कहा कि विज्ञान का एकमात्र लक्ष्य मानव कल्याण होता है। तमाम वैज्ञानिक खोजें व अविष्कार सभ्यता के विकास के लिए होते है।
डा. पाल ने कहा कि मौसम विभाग उदाहरण है, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को मानव हित में लिए इस्तेमाल करने का। मौसम विभाग के सुपर कंप्यूटर वातावरण में मौजूद 200 से ज्यादा वेरिएबल वस्तुओं का विश्लेषण करके मौसम का सही पूर्वानुमान कर सकते हैं। राज्यपाल ने ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस, रोबोटिक्स, साइबरनेटिक्स और मेडिकल साइंस के क्षेत्र में हो रहे आर्टिफि शियल के उपयोग के बारे में भी बताया। वैज्ञानिक प्रो. एमएम पंत ने बताया कि हमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए किस तरह तैयार होना चाहिए। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एलएमएस पालनी ने कहा कि राज्यपाल डा. के के पाल के उत्तराखंड के राज्यपाल बनने के बाद राज्यभवन, विज्ञान भवन का पर्यायवाची बन गया है। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. संजय जसोला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ऐसी बिजली है, जिसका हर क्षेत्र में महत्व है। एडोब सिस्टम के वैज्ञानिक बालाजी कृष्णमूर्ति ने ‘टूर टू मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर कुलाधिपति प्रो. (डा.) आरसी जोशी, वरिष्ठ सलाहकार प्रो. एके अवस्थी, प्रो. वीके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
गेट में 50वी रैंक पर ग्राफिक एरा के शिवम पुरस्कृत
गेट परीक्षा में देश में 50वीं रैंक पाले वाले ग्राफि क एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शिवम पोद्दार और 12 लाख रूपये का पैकेज पाने वाली बीटेक की छात्रा मेघा सिंह को राज्यपाल ने पुरस्कार प्रदान किए। ग्राफि क एरा हिल की बीटेक मैकेनिकल की प्रिया मोंडी को अशोक लीलैंड में शानदार पैकेज पाने पर राज्यपाल डा. पाल ने पुरस्कार दिया। प्रधानमंत्री से मिलने और दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में बेस्ट कैडेट के रूप में शामिल हुई आकांक्षा देवगन को भी राज्यपाल ने इनाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें