ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वरदान संस्था, अरिहंत अस्पताल धर्मपुर और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को पुलिस लाइन रेसकोर्स में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 185 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और डॉक्टरों ने कैंसर समेत विभिन्न बीमारियों के लक्षण व बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। शिविर में पुलिस के जवानों, उनके परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने भी जांचें कराईं। शिविर में हड्डियों में कैल्शियम, लीवर, बीपी, शुगर की आदि जांचें नि:शुल्क की गईं। अरिहंत अस्पताल के डॉ. अभिषेक जैन एवं डॉ. विदुषी ज्याला ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की एवं उन्हें इससे बचाव के प्रति जागरूक किया। डॉ. विदुषी ज्याला ने कहा कि शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ से घबराना की जरूरत नहीं है। इसे चिकित्सक को दिखाएं और उनके परामर्श के अनुरूप उपचार कराएं। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी मनीष काला के मुताबिक शिविर में आसपास के क्षेत्रों के अलावा प्रेमनगर और मसूरी के भी लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। शिविर में डॉ. विशेष चौधर, डॉ. प्रतिभा बहुगुणा, तान्या मैखुरी, शैलेश काला, प्रियंका रतूड़ी, शबनम खां, रुचि मौर्या ने भी सहयोग किया।