ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
जनचेतना रैली को लेकर आज (शनिवार) शहर के कई रूटों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। सुबह नौ से 11 बजे तक डायवर्ट प्लान लागू होगा। पुलिस ने जाम से बचने के लिए तय किए गए यातायात प्लान के मुताबिक ही घर से निकलने की अपील की है। उधर, जनचेतना रैली के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लेकर रैली निकाली जा रही है। रैली जैन धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पल्टन बाजार, डिस्पेंसरी से धामावाला, राजा रोड होते हुए महाराजा अग्रसेन चौक से वापस जैन धर्मशाला तक पहुंचेगी।
................................
जनचेतना रैली के लिए यह रहेगा यातायात प्लान
..................................
1. जनचेतना रैली, जैन धर्मशाला महाराजा अग्रसेन चौक से प्रस्थान करेगी। इस दौरान महाराजा अग्रसेन चौक से सहारनपुर चौक की ओर जाने वाला यातायात रैली की दाहिने ओर से निकलता रहेगा।
2. रैली रेलवे स्टेशन गेट पहुंचने से पहले सहारनपुर चौक से रेलवे स्टेशन गेट की ओर जाने वाले यातायात को डायवर्ट कर महाराजा अग्रसेन चौक की ओर भेजा जाएगा।
3. सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में रैली पहुंचने पर कांवली रोड एवं आईएसबीटी की तरफ से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा। इस दौरान व्यवसायिक चौपहिया वाहनों समेत ठेला, रेहड़ी आदि को झंडा बाजार में नहीं भेजा जाएगा।
4. रैली के घंटाघर पहुंचने से पहले चकराता रोड से आने वाले यातायात को ओरिएंट चौक डायवर्ट किया जाएगा। दर्शनलाल चौक से वाहन घंटाघर नहीं आएंगे। दर्शनलाल चौक से घंटाघर आने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक भेजा जाएगा।
5. तहसील चौक से डिस्पेंसरी रोड से पहले दर्शनलाल चौक की ओर बने लेफ्ट टर्न को स्लाइडिंग बैरियर लगाकर बंद किया जाएगा।
6. रैली का पिछला हिस्सा डिस्पेंसरी रोड में प्रवेश करने पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
7. रैली का अगला हिस्सा राजा रोड पहुंचने से पहले सहारनपुर चौक से आने वाले यातायात को आराघर चंदन नगर कट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रिस्पना पुल से आने वाले यातायात को सीएमआई से एमकेपी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
8. रैली महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचने पर सहारनपुर चौक से आने वाले यातायात तथा तहसील चौक से आने वाले यातायात को रोक दिया जाएगा।
9. जनचेतना रैली का पिछला हिस्सा महाराजा अग्रसेन चौक पास करने पर यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
10. जनचेतना प्रमुख चौराहों को कम से कम समय (5 मिनट) में क्रास करेगी।