फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के बेटे से मारपीट के आरोपी को नहीं मिला वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील के बेटे से मारपीट के आरोपी को नहीं मिला वकील
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंधु के बेटे पर मारपीट करने के आरोपी को जमानत पर बहस करने के लिए वकील नहीं मिला है। बुधवार को आरोपी रवि सिरोही की तरफ से जमानत अर्जी दाखिल करने की तैयारी थी। काफी प्रयास के बावजूद उनकी तरफ से कोई भी वकील बहस करने के लिए तैयार नहीं हुआ।
गौरतलब है कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट के बाद वकीलों ने आंदोलन शुरू किया था। इस दौरान वकील और पुलिस आमने-सामने आ गए थे। काफी हंगामे के बाद वकीलों ने कार्य बहिष्कार भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस ने आरोपी आईएमएस के छात्र रवि सिरोही को 30 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत ने आरोपित की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। इसके बाद बुधवार को जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए उसे कोई वकील नहीं मिला। बताया गया है कि वह जिस भी वकील के पास गया, उसी ने उसका केस लेने से इंकार कर दिया। जिस कारण उसकी जमानत अर्जी दाखिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें