फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड मैदान में होगी रायपुर ब्लॉक की प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

10 और 11 फरवरी को प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय अंडर-19 की 800 मी दौड़ के लिए जिले के सभी विकास खंडों में जगह चुन ली गई है। यहां से विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। जहां प्रत्येक दो ब्लॉक में एक बालक व एक बालिका विजेता चुने जाएंगे। इन्हें ईनाम में स्कूटी प्रदान की जाएगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस गुसांई ने बताया कि रायपुर ब्लॉक की प्रतियोगिता परेड मैदान में आयोजित की जाएगी। वहीं डोईवाला की प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला, सहसपुर की प्रतियोगिता गोरखा मिलिट्री कॉलेज गढ़ी कैंट, विकासनगर की प्रतियोगिता हरबर्टपुर, कालसी की प्रतियोगिता डाकपत्थर बैराज और चकराता की प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम क्वासी में आयोजित की जाएगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 10 फरवरी को सुबह नौ बजे से और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 11 फरवरी को सुबह नौ बजे से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
यह दस्तावेज होंगे जरूरी
प्रतियोगिता में केवल उत्तराखंड के निवासी ही शामिल हो सकते हैं। 19 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागियों को दौड़ के लिए पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए निवास प्रमाण पत्र के साक्ष्य के रूप में बिजली या टेलीफोन का बिल, स्कूल से संबंधित प्रमाण पत्र और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।
.............
यहां से लें जानकारी
अधिक जानकारी के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस गुसांई से मोबाइल नंबर 9411341169 या संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें