फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्मांचली लोक संस्कृति की छटा बिखेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् कांवली शाखा की ओर से आयोजित उत्तरायणी मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये कुर्मांचली लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।
मेले में बच्चों ने कुमाऊंनी गीत व नृत्यों की प्रस्तुति दी। वैष्णवी पांडे की नृत्य की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। मेले में घुघते, खिचड़ी बनाई गई। कार्यक्रम में परिषद् के अध्यक्ष गोविंद बल्लभ पांडे, सचिव दीपा शर्मा, उपाध्यक्ष उमा जोशी, केएन पंत, एलएम पांडे, शोभन सिंह, पीडी जोशी, संतोष जोशी, कमलकांत पांडे, राजेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर कुमाऊं संस्कृति संरक्षण समिति की ओर से उत्तरायणी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरकेडिया ग्रांट बनियावाला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक गीत, नृत्यों की प्रस्तुति दी। आमा बडबाजू व विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरबंस कपूर, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष नीरज आनंद जोशी, सचिव गोविंद सिंह रावत, प्रिया पांडे, सीमा देवी, गीता बिष्ट, अनीता भंडारी, रजनी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें