फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों के छात्रों को एक मंच पर लाएगा एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सूबे के जनजातीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एक मंच पर लाएगा। इसके लिए छह जनवरी को नगर निगम सभागार में जनजातीय छात्र सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। सम्मेलन में जनजातीय क्षेत्र के छात्रों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी तो उनका समाधान भी करवाया जाएगा।
मंगलवार को एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय में जनजातीय प्रांत प्रमुख गीताराम तोमर, महानगर मंत्री अरुण कुमार, कमलेश भट्ट ने प्रेस वार्ता में जनजातीय सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन का मकसद समाज के सभी वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ाना है। जनजातीय क्षेत्र के छात्रों के लिए ही यह सम्मेलन हो रहा है। उन्होंने बताया कि छात्रों की छात्रवृत्ति सहित तमाम समस्याएं हैं, जो भविष्य में रुकावट बन रही हैं। समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटकर छात्र परेशान हैं, लेकिन दो से तीन वर्षों में भी कई पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। संबंधित कॉलेज और विभाग भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन तीन सत्रों में होगा, जिसमें छात्रों के बीच जनजातीय क्षेत्रों के विधायक और विभागों के अधिकारी बुलाए गए हैं। एबीवीपी की कोशिश रहेगी कि छात्रों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करा दिया जाए। उन्होंने सभी जनजातीय क्षेत्र के छात्रों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। प्रेस वार्ता में संजय तोमर, प्रदीप कुमार, राहुल चौहान, गौरव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें