फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल हरिद्वार के लिए- हरिद्वार जिला बार संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला बार संघ के वर्ष 2017-18 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुधीर त्यागी ने कब्जा जमाया। तनवीर भारती उपाध्यक्ष, अरविंद श्रीवास्तव सचिव, राव खालिद कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी के सात सदस्यों को पूर्व में ही निर्विरोध घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए चुनाव में 579 मतदाताओं में से 537 ने अपने मत का प्रयोग किया। बार संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार सैनी एवं सह चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह व सतीश चौहान ने बताया कि संगठन के वर्ष 2017-18 के चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, आय व्यय निरीक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया। देर रात्रि घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद 225 मतों के साथ सुधीर कुमार त्यागी विजयी रहे। कुलवंत सिंह चौहान को 219 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर तनवीर भारती 222 वोटों के साथ विजयी रहे जबकि अशोक कुमार अग्रवाल को 155 वोट मिले। सचिव पद पर 202 वोटों के साथ अरविंद श्रीवास्तव विजयी रहे जबकि प्रफुल्ल शर्मा को 116 वोट मिले। सह सचिव पद पर 271 वोटों के साथ अतुल कुमार शर्मा विजयी रहे जबकि विदुषी चतुर्वेदी को 146 वोट मिले। आय व्यय निरीक्षक पद पर विनय कुमार शर्मा विजयी रही। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर उमा रानी विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें