फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले से गूंजी गंगा घाटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री घाटी अब बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगी है। पिछले एक सप्ताह से रोजाना 500 से 600 कांवड़ यात्री गंगोत्री पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 50 कांवड़ी गंगाजल लेने गोमुख पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के कपाट 29 अप्रैल को खुल गए थे। इस बार यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। जहां शुरूआती दौर में 7000 से 8000 हजार तक के यात्री गंगोत्री धाम में पहुंच रहे थे, वहीं जून में चार धाम यात्रा गति न पकड़ने से मायूस यात्रा व्यवसायी भी घर लौटने की तैयार थे, लेकिन अब कांवड़ यात्रा शुरू होने पर गंगोत्री धाम एवं यात्रा पड़ावों का सन्नाटा टूटने लगा है। शुरूआत में ही हर दिन 500 से 600 कांवड़ यात्री गंगोत्री पहुंच रहे हैं। 21 जुलाई को महाशिवरात्रि तक इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। कांवड़ यात्रियों के लिए चिन्यालीसौड़ से गंगोत्री तक निशुल्क भंडारे भी लगाए गए हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंजर प्रताप पंवार ने बताया कि आजकल रोजाना 40-50 कांवड़ यात्री गंगोत्री से गोमुख पहुंच रहे हैं। यहां एक दिन में 150 लोगों को ही जाने की अनुमति है। पुलिस के मुताबिक आजकल गंगोत्री 500 से 600 कांवड़िये जा रहे हैं। गोमुख से गंगाजल लेकर लौट रहे चड़ीगढ निवासी संजय सिंह, रामचंद्र, वीरु सिंह, खुशबू सिंह, जावेद अली, कुलभूषण सिंह आदि कांवड़ यात्रियों ने बताया कि गोमुख जाते समय कनखू बैरियर पर परमिट जारी करते समय उनकी पूरी जानकारी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें