फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी में बिजली, सड़क के मुद्दे छाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। क्षेत्र पंचायत जाखणीधार की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली की झूलते विद्युत लाइनों की मरम्मत, एडीबी की सड़कों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप न होने, टिपरी-चाह गडोलिया मोटर मार्ग दस साल में भी न बन पाने पर पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस मौके पर सीमांत एवं पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि से निर्मित ब्लाक के सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में पहुंचे टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि बिजली की लाइनों के मरम्मत के लिए ऊर्जा निगम प्रस्ताव बनाएं। कोश्यारताल पंपिंग योजना के सवाल पर विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने निर्माण के नाम पर 24 करोड़ खर्च भारी धांधलियां की है। उन्होंने सीडीओ को योजना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर 15 में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। ढुंग के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश लाल ने सैंणमंदार मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण का आरोप लगाया। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को निर्देश दिए की बीडीसी बैठकों में उठाई जानी वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, मारर्केंडय, विनोद चमोली, शोभा बड़ोनी, पूनम देवी, सुधा, छुमा, शकुंतला, नीतू, डीडीओ संजीय राय, जल संस्थान के ईई नमित रमोला, लोनिवि के ईई केएस नेगी, डीएचओ डा. डीके तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन बीडीओ वीर सिंह राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें