फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार रही जिला योजना की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला योजना की कार्य समिति की वार्षिक बैठक प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य को सदस्यों का इंतजार करना पड़ा। डीएम के आग्रह पर भी जब सदस्य बैठक में नहीं आए, तो मजबूरन प्रभारी मंत्री को सदस्यों को बुलाने के लिए जाना पड़ा। हंगामेदार बैठक के बीच बिना योजनाओं के ही 40 करोड़, 83 लाख का परिव्यय पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भी बुकलेट में हस्ताक्षर नहीं किए, जिससे परिव्यय पारित होने के बारे में संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित जिला योजना की वार्षिक बैठक हंगामेदार रही। केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सभागार में पहुंचे, लेकिन वहां डीएम मंगेश घिल्डियाल व विभागीय अधिकारी मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा व सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। बाद में डीएम बाहर आए और जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को बुलाने के लिए गए, लेकिन वे नहीं आए। फिर प्रभारी मंत्री के आग्रह पर जिला पंचायत अध्यक्ष व कुछ सदस्य बैठक में पहुंचे। सदस्यों का कहना था कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार जिला योजना के परिव्यय में कमी की गई है। करीब तीन बजे खत्म हुई बैठक में बिना योजनाओं को शामिल किए 40 करोड़ 83 लाख का परिव्यय पारित किया गया, लेकिन बुकलेट में जिला पंचायत अध्यक्ष ने हस्ताक्षर नहीं किए। बैठक में विधायक भरत सिंह चौधरी व विधायक मनोज रावत, एडीएम तीरथ पाल सिंह, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें