फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्टेबल को हत्या की धमकी
विज्ञापन

- आईआरबी द्वितीय में तैनात है कांस्टेबल नितिन कुमार
- मेरठ जेल से धमकी देने की बात आई सामने
- 2015 में सिपाही के पिता की भी हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भूमि विवाद को लेकर आईआरबी द्वितीय के एक कांस्टेबल नितिन कुमार को मोबाइल फोन पर हत्या की धमकी दी गई है। कांस्टेबल ने रानीपुर कोतवाली में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार जिले गांव लिब्बरहेड़ी कोतवाली मंगलौर निवासी नितिन कुमार आईआरबी द्वितीय में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार नितिन का भूमि विवाद रुड़की के चकबंदी न्यायालय में ऋषिपाल पुत्र पुत्र इश्क सिंह निवासी गांव हरजौली जट मंगलौर से चल रहा है। आरोप है कि 19 जून को नितिन के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल कर रहे शख्स ने अपना नाम राहुल बताते हुए कहा कि वह बड़ौत का रहने वाला है और मेरठ जेल में बंद है। वह कुख्यात योगेश का भतीजा है। आरोप है कि राहुल नाम के युवक ने कहा कि वो ऋषिपाल से चल रहे विवाद के मामले में हाथ पीछे खींच लिए वरना ठीक नहीं होगा। ये भी कहा कि यह कॉल आखिरी बार ही गई है, उसके बाद अंजाम खतरनाक होगा। कांस्टेबल ने पहले आईआरबी में अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कांस्टेबल ने कोतवाली रानीपुर पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कांस्टेबल को जिस नंबर से धमकी दी गई है उसकी कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली जा रही है। सीआईयू की इस संबंध में मदद ली जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल के पिता की भी वर्ष 2015 में हत्या कर दी गई थी। इसलिए पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें