अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस के स्टॉपेज के प्लेटफार्म नंबर अलग-अलग घोषणा करने पर यात्रियों में भगदड़ मची रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठी।
सोमवार की दोपहर को दो बजे इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का समय था। उस समय घोषणा हुई की कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर आएगी। इससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री प्लेटफार्म नंबर चार पर चले गए। इसके बाद घोषणा हुई कि ट्रेन चार घंटे की देरी से आएगी। करीब पांच बजे घोषणा हुई कि इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आएगी। कुछ समय बाद करीब 5.30 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर हेमकुंड एक्सप्रेस पहुंच गई। इसके बाद घोषणा हुई कि इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने वाली है। इससे यात्री फिर से तीन नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे। इससे बार-बार प्लेटफार्म बदलने और आवागमन से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।