फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट से गैस सिलेंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर।
विज्ञापन

एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऊपर बने कमरे में शॉट सर्किट से गैस सिलेंडर में आग गई। जिससे कमरे में सो रहे कर्मचारी घबरा गए और आग से बचने के लिए वह ऊपर की मंजिल से नीचे कूद गए। चारों कर्मचारियों को काफी चोटें आई है। उन्हें उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भगवानपुर में हाईवे पर स्थित ओम लॉजिस्टिक नाम से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी है। कंपनी के ऊपर कर्मचारियों के लिए रहने के लिए कमरे में बने है। रात करीब दो बजे अचानक शॉट सर्किट हो गया और इसके बाद गैस सिलेंडर में आ लग गई। कमरे में गैस सिलेंडर में लगी आग को देखकर कर्मचारी घबरा गए और आग बचने के लिए वह ऊपर की मंजिल से नीचे कूद गए। जिससे चार कर्मचारी घायल हो गए। घायलों में संदीप, योगेंद्र, चंद्र कुमार राय एवं घनश्याम के नाम शामिल है। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घायल चारों कर्मचारियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। इसके बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। कर्मचारियों का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें