फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन नदी में अवैध खनन जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार (ब्यूरो)। तहसील के पौखाल क्षेत्र की मालन घाटी और इससे सटे सौड़ मांडई गांवों में लोग अवैध खनन से परेशान हैं। खनन माफिया मालन नदी और से सटे नापखेतों में भी धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं और जब लोग उनके नापखेतों में खनन का विरोध करते हैं तो दबंग लोग उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे देते हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत की है।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पौखाल से लेकर कोटद्वार भाबर तक मालन नदी में अवैध खनन रोकना सरकारी मशीनरी के लिए चुनौती बन गया है। मानसून सत्र के चलते जहां भाबर में वन विकास निगम का खनन बंद हो गया है, वहीं पहाड़ी क्षेत्र में जमकर हो रहा अवैध खनन ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पौखाल के सौड़ मांडई वाले राजस्व क्षेत्र में अवैध खननकारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे मालन नदी के साथ ही इससे सटी ग्रामीणों के नापखेतों में भी खनन करने लगे हैं।
सौड़ मांडई निवासी श्रीराम भटकोटी का कहना है कि तहसील के पट्टी अजमेर वल्ला तीन में अवैध खनन जोरों पर हैं। यहां खनन माफिया ग्रामीणों डरा-धमका रहे हैं। अवैध खनन के चलते सड़क से लेकर नदी तक वाहनों का जमघट लगा रहता है। विरोध और शिकायत करने वालों को फोन पर धमकियां दी जाती हैं। तहसीलदार सुनील कुमार राज का कहना है कि मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है। अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें