फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोला राजस्व पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

पुरोला की राजस्व पुलिस ने मंगलवार को सहायक कृषि अधिकारी की तलाश में दबिश दी। स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रुप से की गई छापे मारी के दौरान आरोपी अधिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी अधिकारी पर गबन का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी के पुरोला की राजस्व पुलिस बुधवार को प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में रुड़की पहुंची। राजस्व पुलिस को पुरोला के तत्कालीन कृषि अधिकारी रमेश कश्यप की तलाश थी। राजस्व पुलिस को जानकारी मिली थी कि अब वह रुड़की में बेलडा न्याय पंचायत में तैनात है। पहले राजस्व टीम स्थानीय पुलिस के साथ बेलडा पहुंची। लेकिन वह वहां नहीं मिला। इस पर टीम गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ बीएसएम तिराहा स्थित कृषि विभाग के कार्यालय पहुंची। टीम ने बीएसएम तिराहे के समीप आरोपी सहायक कृषि अधिकारी रमेश कश्यप मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजस्व पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। राजस्व पुलिस के प्रेम सिंह राणा ने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी रमेश कश्यप के खिलाफ महर गांव के लोगों ने गबन मुकदमा दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट की ओर से कई बार वारंट जारी किया गया। लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए। जिसके चलते सहायक कृषि अधिकारी रमेश कश्यप को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें