फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से बंद हुए 18 मार्ग

विज्ञापन
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जौनसार बावर क्षेत्र में देर रात को हुई झमाझम बारिश से हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग के साथ ही 18 संपर्क मार्गों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे इन सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। हालांकि, मीनस मोटर मार्ग पर 10 घंटे बाद सुबह नौ बजे यातायात बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन

शेष संपर्क मार्ग अब भी बंद हैं। इससे करीब 70 गांव का संपर्क कालसी तहसील मुख्यालय से कट गया है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों से लदे वाहन सड़कों पर जगह-जगह फंसे हुए हैं। लोगों को रोजमर्रा की वस्तुएं पीठ पर लादकर गांव तक पहुंचानी पड़ रही हैं। साथ मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में तीमारदारों और परिजनों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे से ही क्षेत्र में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।
रात करीब 11 बजे हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर इच्छाड़ी के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे इस सड़क पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों को वाहन में रात गुजारनी पड़ी। सुबह नौ बजे लोनिवि ने जेसीबी लगा सड़क पर यातायात बहाल कराया। वहीं, कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास दिनभर पहाड़ी से बोल्डर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते दिनभर मार्ग यात्रियों के खुलता और बंद होता रहा। सड़क के इस हिस्से पर लोगों को जान जोखिम में डाल सफर करना पड़ा। मार्ग खोलने के लिए दिनभर जेसीबी सड़क किनारे खड़ी रही।
विज्ञापन

----
ये संपर्क मार्ग हुए बंद
लोनिवि साहिया के अंर्तगत पंजिया-बनसार मोटर मार्ग, हईया-अलसी-सकनी, हईया-ककाड़ी, हईया-पंजिया, दातनू-जोशी गांव, पानुवा-मसराड़, लालपुल-बिनोऊ-बंतोऊ-बिरमोऊ, उद्पाल्टा-उपरोली, क्यावा कांडी, लोनिवि चकराता के अंतर्गत पुरोड़ी-रावना, कोटी-बावर, मेघाटू-कुल्हा, गोराघाटी-मानथात, पीएमजीएसवाई के अंतर्गत कैलन खड्ड-डिमिच, लेल्टा-मंडोली, क्यारापुल-डामठा, अटाल-सैंज, हयो-टगरी मोटर मार्ग समेत 18 संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार ठप पड़ी है। इससे 70 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।
----
बंद सड़कों से संबंधित समस्त अधिशासी अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होते ही सड़कों पर जेसीबी लगा दी जाएगी। - आरके गोयल, मुख्य अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें