फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम में 18 कर्मियों का प्रमोशन, ये रही सूची

Sun, 21 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम में तकनीकी संवर्ग के 18 कार्मियों का प्रमोशन हो गया। शनिवार को जीएम तकनीकी दीपक जैन की ओर से पदोन्नति सूची जारी की गई। इसमें से 11 कर्मियों को जूनियर फोरमैन मकैनिक से मकैनिक, दो को सहायक विद्युतकार से विद्युतकार, एक को विद्युतकार से जूनियर फोरमैन विद्युत, दो को बल्क नायजर से टायर निरीक्षक, दो को भंडारपाल से भंडार निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन


संगठनों ने किया स्वागत
कर्मचारी संगठनों ने निगम के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही सहायक मकैनिक के पद से मकैनिकों की पदोन्नति का आदेश भी जल्द जारी करने की मांग की।

निगम का आभार जताने वालों में उत्तराखंड इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष कैलाश पांडे व महामंत्री रवि पचौरी, उत्तराखंड इंपलाइज यूनियन के उपाध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी आदि शामिल रहे।

इनकी हुई पदोन्नति
मकैनिक से जूनियर फारमैन मकैनिक
तेजबहादुर पाल (पिथौरागढ़ डिपो), सुरेंद्र सिंह (देहरादून ब डिपो), रमेश कुमार (देहरादून जेएनयूआरएम डिपो), चिरंजीव लाल व अजीत सिंह (देहरादून ग्रामीण डिपो), आरसी दफौटी (हल्द्वानी डिपो), गोपाल चंद पलड़िया और भुवन चंद्र आर्य (काठगोदाम डिपो), भूपेंद्र सिंह (देहरादून हिल डिपो), दीपक पुन और नवीन भारद्वाज (मंडलीय कार्यशाला देहरादून)।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक विद्युतकार से विद्युतकार
प्रवीण कुमार उपाध्याय (मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम), हरीश चंद्र उपाध्याय (हल्द्वानी डिपो)।
विद्युकार से जूनियर फोरमैन विद्युत
धर्मपाल सिंह (कोटद्वार डिपो)
बल्क नायजर से टायर निरीक्षक
पूरन चंद दुम्का (मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम), अफजाल अहमद (मंडलीय कार्यशाला टनकपुर)
भंडारपाल से भंडार अधीक्षक
चंद्रनाथ गोस्वामी (मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम), विरेंद्र कुमार (हरिद्वार डिपो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें