फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षा विभाग में 18 उपनिदेशक पदोन्नत, बने संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशिक्षा विभाग में 18 उप निदेशक पदोन्नत हो संयुक्त निदेशक बन गए हैं, उन्हें नई तैनाती दी गई है। जिसमें जगदीश प्रसाद काला को देहरादून और सुरेश चंद्र आर्य को नैनीताल का नया मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, हरिद्वार के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अमित कुमार चंद और रुड़की के डायट प्राचार्य मेराज अहमद को पद से हटाया गया है।
विज्ञापन

शासन के जारी आदेश के मुताबिक उप निदेशक से संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत विजय पाल सिंह को डीईओ माध्यमिक शिक्षा टिहरी से विभागाध्यक्ष सीमेट बनाया गया है। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अल्मोड़ा चंदन सिंह बिष्ट की तैनाती संयुक्त निदेशक शिक्षा महानिदेशालय के पद पर की गई है। प्राचार्य डायट गौचर चमोली आकाश सारस्वत को प्राचार्य डायट रुड़की, देहरादून के प्रभारी सीईओ गोविंद राम जायसवाल को संयुक्त निदेशक शिक्षा महानिदेशालय के साथ ही उन्हें प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय मंजू भारती को डायट प्राचार्य देहरादून, डीईओ माध्यमिक नैनीताल रणजीत सिंह हनेगी को शिक्षा महानिदेशालय में बाध्य प्रतीक्षा पर रखा गया है। 30 नवंबर को सीईओ पौड़ी अत्रेश सयाना के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पौड़ी का मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया जाएगा। डीईओ प्रारंभिक शिक्षा बागेश्वर विनय कुमार आर्य को बागेश्वर जिले का नया मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून प्रेम लाल भारती को उत्तरकाशी, डीईओ माध्यमिक शिक्षा नैनीताल पुष्कर सिंह लाल टम्टा को ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग के डायट प्राचार्य चंडी प्रसाद रतूड़ी को चंपावत, प्राचार्य डायट बडकोट उत्तरकाशी संजीव जोशी को हरिद्वार और डीईओ प्रारंभिक शिक्षा उत्तरकाशी अमित कोटियाल को चमोली जिले का मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा उत्तरकाशी शैलेंद्र अमोली की संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ तरुण कुमार पंत की रामनगर बोर्ड में अपर सचिव के पद पर तैनाती की गई है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें