विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1785 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 100 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई।। हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित केंद्रों में 838 यात्रियों ने अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।हरबर्टपुर और कटापत्थर चेक पर बड़ी संख्या में चारधाम यात्री पहुंच रहे हैं। मंगलवार को हरबर्टपुर बस अड्डे से 634 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1151 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। हरबर्टपुर चेक पोस्ट पर 29 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 71 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 444 और नया गांव पेलियो में 394 यात्रियों ने अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।