फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर गंदगी मिली तो निदेशक, अधीक्षक होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों को साफ सुथरा बनाए रखने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर स्टेशन निदेशकों व अधीक्षकों की अगुवाई में टीमों का गठन किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर गंदगी मिलने पर निदेशक, अधीक्षक को जिम्मेदार माना जाएगा। इसके अलावा स्टेशनों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के अलावा बैनर पोस्टर के जरिए यात्रियों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के आदेश पर हरिद्वार देहरादून, लक्सर, बरेली, चंदौसी समेत सभी बड़े स्टेशनों पर टीमों का गठन कर दिया गया है। टीम में स्टेशन निदेशक, स्टेशन अधीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक और वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक शामिल हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। प्रतिदिन सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही यात्रियों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें