फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बच्चों को दिए मानसिक बदलाव के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

निशक्त जन प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से बुधवार को दिव्यांग (विशेष) बच्चों के लिए कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को मानसिक बदलाव के टिप्स दिए गए। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मधु बेरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ में बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद केंद्र की अध्यक्ष भारती पांडे ने संस्था की वार्षिक रिपोट प्रस्तुत की। उन्होंने विशेष बच्चों के लिए रोजगार से जुडे़ कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा मिश्रा ने मानसिक चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए हम सब को आगे आना होगा। इस अवसर पर अनीता कपूर, सावित्री काला, मीनाक्षी, कमला पंत, हेमलता बहल, एमसी पांडे, पुष्पा समेत विभिन्न स्कूल और संस्थाओं के 120 बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें