फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में सोमवार को फिर गरजे बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से राजधानी के विभिन्न इलाकों में कई दिनाें से जारी अतिक्रमण अभियान सोमवार को भी जारी रहा। नगर आयुक्त विनयशंकर पांडे के निर्देश पर तहसील चौक से आईएसबीटी तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छह ट्रक सामान जब्त करने के साथ ही कब्जेदारों पर जुर्माना भी लगाया। अभियान को लेकर कुछ जगहों पर विरोध भी हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों ने कारोबारियों की हर दलील को दरकिनार करते हुए अभियान जारी रखा। महापौर सुनील उनियाल गामा व नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
नगर निगम प्रशासन के भूमि कर अधिकारी धर्मेश पैन्यूली की अगुवाई में सोमवार को तहसील चौक से लेकर आईएसबीटी तक अभियान चलाया गया। टीम ने तहसील चौक, गांधी रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन रोड, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक, पटेलनगर, निरंजनपुर मंडी, माजरा व आईएसबीटी तक अभियान चलाया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों के आगे उनकी एक न चली। भूमि कर अधिकारी धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि अभियान के दौरान छह ट्रक सामान जब्त करने के साथ ही कब्जेदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। अभियान को लेकर लोगों में अफरातफरी का भी माहौल रहा। कई ठेले वाले व अस्थायी दुकान लगाने वाले टीम पहुंचने से पहले से सामान लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के जाते ही दोबारा लगा लीं दुकानें
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो कब्जेदारों ने अपने सामान हटाकर जमीनों को खाली कर दिया। ऐसे साबित कर दिया जैसे कोेई अतिक्रमण ही नहीं है, लेकिन नगर निगम टीम के आगे बढ़ते ही कब्जेदारों ने दोबारा सामान सड़क पर दुकानें लगा लीं। दूसरी ओर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे का कहना है कि अधिकारियों द्वारा दोबारा औचक निरीक्षण किया जाएगा, यदि कब्जा मिला तो कब्जेदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें