ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अच्छी सुरक्षा रूप रेखा वाला प्रसवोत्तर गर्भ निरोध अनियोजित गर्भावस्थाओं को रोकने और माता व शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद करता है। यह जानकारी एस्ले हॉल के पास स्थित एक अस्पताल में प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि नई माताओं को यह पता होना चाहिए कि शिशु जन्म के बाद पहला वर्ष न केवल परिवर्तन, समंजन और अनुकूलन का समय है, बल्कि यह अगली गर्भावस्था की योजना बनाने व अंतर रखने के दृृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उन्होंने प्रसवोत्तर गर्भ निरोध के कई तरीके भी बताए। अलग-अलग प्रकृति की महिलाओं के लिए ये फायदे भिन्न भिन्न हो सकते हैं।