फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से राजधानी की बिजली गुल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

देहरादून। राजधानी व आसपास के इलाकों में मंगलवार रात करीब आठ बजे आई आंधी से ट्रांसफार्मर फुंकने, बिजली लाइनों के तार टूटने व जंफर उड़ने से शहर के अधिकतर इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


आला अफसरों के आदेश पर अधिशासी अभियंताओं की अगुवाई मेें कर्मचारियों की टीमें टूटे तारों और जंफर को जोड़ने में जुट गई। देर रात तक अधिकतर इलाकों की आपूर्ति को बहाल किया गया।आंधी से बंगाली कोठी के पास लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कराया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आंधी से कोलागढ़, पटेलनगर, कारगी चौक, नारायण विहार, राजपुर रोड, जीएमएस रोड, विद्या विहार, राजीव नगर, नेहरू ग्राम, रामपुर, जोगीवाला, बद्रीपुर, डालनवाला, घंटाघर, ईसी रोड, करनपुर रोड, इंदिरा नगर, बसंत विहार, क्लेमेंटटाउन, ईसी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर समेत राजधानी के सात फीडरों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली न आने पर लोगों ने यूूपीसीएल के कस्टमर केयर पर फोन मिलाने शुरू कर दिए। कस्टमर केयर से लोगों को कुछ ही देर में बिजली आने आश्वासन दिया जाता रहा।

प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा के अनुसार आंधी रुकने पर अधिशासी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं की अगुवाई में कर्मचारियों की टीम को फिल्ड में उतार दिया गया। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद ज्यादातर मोहल्लों में जंफर जोड़कर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। कई इलाकों में सुबह तक आपूर्ति नहीं बहाल हो पाई थी। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि आंधी के दौरान तार टूटने व जंफर फुंकने की वजह से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिन्हें मरम्मत कर बहाल कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें