फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंची उतराखंड की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंची उत्तराखंड की टीम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बीसीसीआई की महिला वन-डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने बिहार को आठ विकेट से हराकर लीग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे उत्तराखंड की टीम अपने ग्रुप में सात जीत के साथ 30 अंक लेकर पहले स्थान पर रही। जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
विज्ञापन

दून में चल रही बीसीसीआई की महिला लीग वन-डे टूर्नामेंट में शुक्रवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में उत्तराखंड का मुकाबला बिहार के साथ खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 25.1 ओवर में केवल 53 रन ही बना पाई। मध्यक्रम की हर्षिता ने 18 और शिखा सिंह ने 16 रनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं। उत्तराखंड की ओर से गेंदबाजी में निशा मिश्रा ने तीन, रितिका व पूजा ने दो-दो और राधा चंद व डिंपल कंडारी ने एक-एक विकेट चटकाए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने मैच को आठ विकेट से जीत लिया। कप्तान कंचन परिहार के 21 रनों के अलावा लक्ष्मी और नीलम ने 8-8 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

---------
लीग में उत्तराखंड का अब तक का सफल
पहला मैच : अरुणाचल को दस विकेट से हराया
दूसरा मैच : पुडुचेरी को 185 रनों से हराया
तीसरा मैच : नागालैंड के खिलाफ मैच रद्द
चौथा मैच : मणिपुर को 264 रनों से हराया
पांचवा मैच : मेघालय को नौ विकेट से हराया
छठवां मैच : मिजोरम को 226 रनोें से हराया
सातवां मैच : सिक्किम को आठ विकेट से हराया
आठवां मैच : बिहार को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें