फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 स्कूलों में बनेगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश के पांच सौ माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। इनफोरमेशन, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास के लिए केंद्र सरकार ने 80 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने पहले 1678 माध्यमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और स्मार्ट लैब बनाए जाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इस पर केंद्र ने 500 माध्यमिक विद्यालयों के प्रस्ताव को मंजूरी देकर बजट भी आवंटित कर दिया है। बृहस्पतिवार को टीसीआईएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने परियोजना को लेकर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि जल्द स्मार्ट क्लास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सत्र में स्मार्ट क्लास का निर्माण न होने पर केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट लैप्स हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें