फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। इसके तहत शुक्रवार को हुई आम सभा में नौ फरवरी को बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जीएमएस रोड स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रांगण में शुक्रवार को ईपीएफ स्टाफ यूनियन की आम सभा हुई। इसमें ऑल इंडिया ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन की राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार यादव ने दीप जलाकर किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने रामबाबू पांडियन ने स्टाफ की भर्ती समेत 10 सूत्री मांगों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में आंदोलन के बाद केंद्रीय आयुक्त ने जल्द मांगें पूरी होने का आश्वासन भी दिया था। इसके अलावा शासन से दो बार आश्वासन मिला, लेकिन चार माह बाद अभी तक मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान पी. रामबाबू, मोहन उपाध्याय, राजेश कुमार शुक्ला, कृपा करन, एसएम थामस, राजेंद्र कुमार, सुंदर शिवराव, गोपाल गावड़े, अनिल जुगरान, प्रदीप सिंह, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें