फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून महिला अस्पताल के लेबर रूम में इनवर्टर लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून महिला अस्पताल में मोमबत्ती की रोशनी में नौ डिलीवरी कराने के मामले के बाद मंगलवार को लेबर रूम के लिए नया इनवर्टर लगवा दिया गया है।
बता दें, दून महिला अस्पताल में 22 जनवरी की रात आठ बजे अचानक बिजली जाने और जनरेटर में तकनीकी खामी के कारण अस्पताल के डॉक्टरों व नर्स ने मोमबत्ती व मोबाइल की रोशनी में नौ डिलीवरी कराई थीं। मामले का खुलासा होने के बाद बीते शुक्रवार को दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना महिला अस्पताल पहुंचे थे और एमएस डॉ. केके टम्टा से मामले में रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही उन्होंने कॉलेज के दो इलेक्ट्रीशियनों का तबादला महिला अस्पताल के लिए किया था। इसके बाद मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से लेबर रूम के लिए नए इनवर्टर की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें