फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स का अधिवेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स का अधिवेशन शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि का 10वां अधिवेशन निरंजन फार्म में बुधवार को शुरू हुआ। प्रांतीय उपाध्यक्ष आरसी शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुए अधिवेशन के पहले दिन अभियंताओं ने वेतनमान, पदोन्नति समेत कई मुद्दे उठाए। अधिवेशन के पहले दिन जिला सचिवों ने जिलों की समीक्षा की, जबकि जिला अध्यक्षों ने दो साल के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

अधिवेशन के पहले दिन उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के संविधान में संशोधन का भी प्रस्ताव रखा गया, जिसे अभियंताओं ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। संघ के प्रांतीय महामंत्री एसएस चौहान ने बताया कि अधिवेशन के पहले दिन संघ से जुड़े 1000 अभियंताओं ने पंजीकरण कराया। अधिवेशन के दौरान अभियंताओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही उनके निराकरण पर मंथन किया जाएगा। अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष आरएस मेहरा, महामंत्री एसएस चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, पीसी जोशी, यूएस महर, लोकेंद्र पैन्यूली, सीएस कनियाल, बीएस नेगी, प्रवीण सक्सेना, वीसी भट्ट, निरंजन सिंह रावत, सतीश भट्ट, एसएस मखलोगा, अरुण भंडारी, अजेंद्र जोशी, छबीलदास सैनी, विनोद सनवाल, शिवराज लोधियाल अमित सेमवाल समेत भारी संख्या में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें