फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में कोई बाधा नहीं : टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए कोई भी बाधा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट से कोई स्टे नहीं है। लोगों की इच्छा मजबूत हो तो कभी भी राम मंदिर निर्माण किया जा सकता है और बेवजह तूल दिया जा रहा है। यह बात हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं उत्तराखंड विधि आयोग के अध्यक्ष राजेश टंडन ने हरिद्वार में आयोजित अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कही।
विज्ञापन

शनिवार को भारत सेवा आश्रम देवपुरा में अखिल भारतीय खत्री महासभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई स्टे आर्डर नहीं है, राम मंदिर को कभी भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सीनियर सिटीजन के एक आश्रम के लिए सभी वर्गों को सहयोग करना चाहिए। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि खत्री समाज ने देश को मुगलों से देश को आजाद कराने के लिए सिख धर्म का उदय कराया और सिख गुरुओं के साथ बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने के साथ और आजादी के बाद से देश के विकास के काम किया है। प्राचीन अवधूत मंडल के महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि खत्री समाज के साथ देश के सभी वर्ग नवीन ऊर्जा क्रांति के साथ देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पुरुषों को गुरु गोविंद सिंह और महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई को आदर्श बनाने को कहा। महासचिव अचल मेहरोत्रा ने संचालन किया। इस मौके पर संरक्षक जगदीश लाल पाहवा, विधायक हरवंश कपूर, राज ओबराय, राकेश कपूर, मानक खत्री, रमा मेहरोत्रा, दिनेश टंडन, अरविंद अरोरा, डा. नरेश मेहरोत्रा, महेश आहूजा, कुंवर बाली, भोला सहगल, राजकुमार आदि शामिल हुए। इस दौरान एसएमजेएन के प्राचार्य डा. एसके बत्रा को विशेष कार्य करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें