फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में चार और बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें लगेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारी अब बंक नहीं मार पाएंगे। इसके लिए नगर निगम में चार और बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा एक मशीन रिजर्व में रहेगी। अपर नगर आयुक्त नीरज के अनुसार सभी मशीनें दो-तीन दिनों में अलग-अलग अनुभागों के आसपास लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें, बीते मंगलवार को मेयर सुनील उनियाल गामा के निरीक्षण में 251 में से 59 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इस पर मेयर ने नाराजगी जताई थी। इसे देखते हुए मेयर ने निगम प्रशासन को बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए चार और मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं। पिछले वर्ष निगम में बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत चार बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें लगाई गई थीं, लेकिन सभी कर्मचारी बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। पूर्व में नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के निरीक्षण में भी कर्मचारी अनुपस्थित मिल थे। बीते मंगलवार को कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने के बाद मेयर सुनील उनियाल गामा ने बुधवार को अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी को भवन कर, भूमि, लेखा, सामान्य एवं विद्युत अनुभाग के आसपास चार अतिरिक्त बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनें लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एक बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन रिजर्व में रखने को कहा है। मेयर ने सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं और अगले निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें