ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम चुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाबत संबंधित को नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि अब तक करीब दो दर्जन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं कीशिकायतें मिली हैं। विनय गोयल के अनुसार नगर निगम चुनाव के बाद जीते व हारे प्रत्याशियों की ओर से शिकायतें मिली हैं। इनमें भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ताओं के नाम सामने आ रहे हैं। जिन्हें जल्द ही नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।