फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतनमान के लिए डिग्री शिक्षकों ने तानी मुट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सातवें वेतनमान के लिए डिग्री शिक्षकों ने फिर से आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत पांच दिसंबर को दून के सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी कॉलेज के शिक्षकों की बैठक होगी। बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षक लंबे समय से सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। इसके लिए शिक्षकों ने नए सिरे से आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पांच दिसंबर को एसजीआरआर पीजी कॉलेज में गढ़वाल विवि, कुमाऊं विवि, पंतनगर विवि के शिक्षकों की बैठक बुलाई गई है। शिक्षक नेता डॉ. डीके त्यागी का कहना है कि यूपी सहित कई राज्यों में सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। एसजीआरआर शिक्षक संघ के महासचिव संदीप नेगी ने बताया कि बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें