फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ ने दोहरा, रजत व वैभव ने जड़े शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सिक्किम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के दम पर उत्तराखंड टीम ने अपना दबदबा बना लिया है। सौरभ रावत के शानदार दोहरे शतक और वैभव भट्ट व कप्तान रजत भाटिया के शतक की बदौलत टीम उत्तराखंड ने नौ विकेट पर 582 रन बनाकर पारी घोषित की। वहीं जवाब में खेलने उतरी सिक्किम की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं।
भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार सुबह उत्तराखंड ने अपने पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 290 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों अविजित बल्लेबाज सौरभ रावत और वैभव भट्ट ने संभलकर बल्लेबाजी की और शानदार 231 रनों की साझेदारी की। इसी दौरान सौरभ रावत ने 368 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। सौरभ ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले उत्तराखंडी बल्लेबाज के रूप में रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया है। सौरभ 381 गेंदों में 220 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वैभव भट्ट ने मलोलन रंगराजन के साथ 29, दीपक धपोला के साथ 20 और धनराज शर्मा के साथ 49 रनों की साझेदारी की। धनराज शर्मा ने 37 गेंदों में 23 रन बनाए। वैभव भट्ट 275 गेंदों में नाबाद 152 और सनी राणा ने 14 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए। सिक्किम के ईश्वर चौधरी ने 105 रन देकर चार और बीबी शर्मा व मिलिंद ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत ने गेंदबाजी में भी दिखाए हाथ
टीम उत्तराखंड के कप्तान रजत भाटिया ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाए और दो बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा। दीपक धपोला ने ओपनर फैजान खान को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रजत भाटिया ने आशीष थापा को नौ और पल्जर को शून्य पर एलबीडब्ल्यू ऑउट किया। ओपनर निलेश लमिछाने 59 गेंदों में 23 और मिलिंद 18 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। उत्तराखंड के रजत भाटिया ने दो रन देकर दो और दीपक धपोला ने 14 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें