फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो::: तीमारदारों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून महिला अस्पताल में भर्ती मरीज के इलाज में स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाकर तीमारदारों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

गांधी ग्राम निवासी नसीमा को एक सप्ताह पहले दून अस्पताल में भर्ती कराया था। नसीमा के परिजनों का आरोप है कि सुबह की स्टाफ नर्स देखभाल नहीं करती हैं। इसके अलावा इलाज के बाबत कुछ कहने पर अभद्रता करतीं हैं। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह स्टाफ नर्स ने मरीजों की जांच की बात कह कर सभी को बाहर दिया था। करीब एक घंटे बाद नसीमा का ग्लूकोज खत्म हो गया और उसके हाथ में सूजन भी आ गई थी। इस पर स्टाफ नर्स से मरीज को देखने की बात कही गई। इस पर स्टाफ नर्स ने परिजनों से अभद्रता की और पुलिस बुलाने की धमकी देने लगीं। इसके बाद तीमारदार भड़क गए और स्टाफ नर्स से नोकझोंक हो गई। इस बीच मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं स्टाफ नर्स का कहना है कि तीमारदार मरीज के बिस्तर पर बैठी थीं और उसका इलाज नहीं करने दे रही थी। इसके चलते परिजनों को टोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें