फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंडर क्लब और यंग ब्लड क्लब बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंडर क्लब और यंग ब्लड क्लब चैंपियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। बालिका वर्ग में डिफेंडर क्लब की टीम ने वुड स्टॉक मसूरी को हराकर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया हैं। वहीं, बालक अंडर-20 वर्ग में यंग ब्लड क्लब ने एशियन स्कूल को हराकर खिताबी मुकाबला जीता है।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में शनिवार को दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला गया। बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला डिफेंडर क्लब और वुड स्टॉक मसूरी के बीच खेला गया। पूरे मैच में डिफेंडर क्लब ने विपक्षी टीम पर दबदबा बनाए रखा। इसमें डिफेंडर क्लब ने वुड स्टॉक की टीम को 80-44 के अंतर से हराकर विजेता बनी। डिफेंडर क्लब की ओर से आरती ने सबसे ज्यादा 18 अंक बटोर कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं बालक अंडर-20 का फाइनल मैच यंग ब्लड क्लब और एशियन स्कूल के मध्य हुआ। यंग बल्ड क्लब ने 60-54 से जीतकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें