फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए 20 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए 20 का चयन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। तमिलनाडु में होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए दस बालक और दस बालिकाओं का चयन किया गया।
सोमवार को श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज के मैदान में प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें 40 बालक और बालिकाओं ने ट्रायल दिया। बाल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सूरज कुमार ने बताया कि तमिलनाडु में 11 से 15 अगस्त तक 64वीं बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सोमवार को ट्रायल हुआ। जिसमें से दस बालक और दस बालिकाओं का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों में बालक वर्ग में राहुल, सौरभ, रजत, प्रदुमन, मयंक, अजय, रोहित, दीपक, गिरीश व सक्षम हैं, जबकि बालिका वर्ग में रीतिका, अंजलि, दीपिका, लता चौधरी, तन्वी वर्मा, मानसी, काजल, मुस्कान, शिवानी, अलीशा शामिल हैं। बालक वर्ग के कोच आरिफ खान और प्रवीण कुमार मैनेजर हैं, जबकि बालिका वर्ग की कोच पूजा और स्वाति मैनेजर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें