फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झबरेड़ा में रेबीज से एक बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव में रैबीज से एक बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी है। एक माह पूर्व बच्चे को काटने वाले कुत्ते ने उसी दिन 25 और ग्रामीणों को भी काटा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। आनन फानन में टीम ने उन ग्रामीणों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए, जिन्हें कुत्ते ने काटा था। गौरतलब है कि जब यह घटना हुई थी तब बच्चे को रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां इंजेक्शन नहीं मिलने से उसे प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाना पड़ा था।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भगतोवाली में 22 जून को गांव में एक आवारा कुत्ते ने 25 लोगों को काटा था, जिसमें पांच साल का अंशराज भी शामिल था। इसके बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला था। इसके बाद अंशराज का पिता बिट्टू को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाए, लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन नहीं मिलने पर एक प्राइवेट चिकित्सक से वैक्सीन लगवाई। परिजनों ने बताया कि 11 जुलाई की रात बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे हिमालय अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया था। बाद में यहां से बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार बच्चे ने 30 जुलाई को दम तोड़ दिया था। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहीं, इससे पूर्व भी सिकरोढ़ा 12 वर्षीय अजबर को कुत्ते ने काटा था। पिछले माह रैबीज से उसकी भी मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्साधारी डॉ. एचडी शाक्य ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। साथ ही सिविल अस्पताल को टीके खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें