फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स् थानांतरण आदेशों के खिलाफ प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि शुक्रवार से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार पर करेंगे। पदाधिकारियों ने यह एलान मुख्य सचिव से वार्ता विफल होने के बाद किया है। वहीं, दूसरी ओर यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि कार्यालय के बाहर आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

इसके पहले बृहस्पतिवार सुबह उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मिले। संघ पदाधिकारियों ने स्थानांतरण एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और किए गए 57 लोगों के तबादले निरस्त करने की मांग रखी। इस दौरान कई अन्य मांगों पर भी चर्चा की। पदाधिकारियों के अनुसार वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। इसके चलते शुक्रवार से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। वहीं, दूसरी ओर संघ के प्रांतीय महामंत्री एसएस चौहान, आरएस मेहरा, प्रवीण सक्सेना, सचिन अशोक व शिवराज नौटियाल चौथे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इस मौके प्रांतीय उपाध्यक्ष आरती शर्मा, अरुण भंडारी, छबीलदास सैनी, मुकेश रतूड़ी, शक्ति, एसएस लोधियाल, आशा भंडारी, रेनू गुप्ता, नीतू नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें