फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर दून से मसूरी तक जाम का झाम, पर्यटक हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी/देहरादून।
विज्ञापन

वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने से दून से मसूरी तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के चलते पर्यटकों, स्थानीय लोगों समेत पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम खुलवाने को लेकर दून और मसूरी पुलिस के पसीने छूट गए।
रविवार को सुबह 11 बजे मसूरी में किताबघर स्थित पालिका बैरियर से लेकर अंबेडकर चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगने सवे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण पैदल चलने वालों को निकलने की जगह तक नहीं मिल पाई। गैस गोदाम से लेकर किताबघर, पिक्चर पैलेस बैरियर से लेकर बस अड्डे तक जाम लगा रहा। दूसरी ओर मालरोड, स्प्रिंग रोड और अपर रोड पर नो पार्किंग जोन में वाहन खडे़ होने के कारण कई बार जाम की स्थित बनी रही। वहीं प्रतिबंधित समय के बाद लोडर वाहन भी मालरोड पर दौड़ते नजर आए। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नो पार्किंग जोन में वाहनों के खडे़ होने से हर समय जाम की स्थित पैदा हो रही है। चंडीगढ़ व दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटक रोहित शर्मा और बलजिंदर सिंह ने बताया कि देहरादून मार्ग पर वह काफी देर तक जाम में फंसे रहे, उसके बाद उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी मसूरी होटल में पार्किंग न होने के कारण उठानी पड़ी। उधर, शाम को छह बजे से देर रात तक पर्यटकों के वापस लौटने की वजह से दून में राजपुर रोड पर जाम लगा रहा। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

........................................
आने वाले दिनों में बढ़ेंगे पर्यटक
मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। अजय होटल के मालिक विजय रमोला ने बताया कि शनिवार और रविवार को छोड़कर होटल में 60 से 70 प्रतिशत तक कमरे बुक हो रहे हैं। आगे आने वाले कुछ दिनों में मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ सकती है।
विज्ञापन

........................
चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती
प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि जाम से निपटने के लिए शहर के चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहनों और प्रतिबंधित समय के बाद मालरोड पर दौड़ते वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें