फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सरखेत में मुफ्त स्वास्थ्य जांच करेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सरखेत में मुफ्त स्वास्थ्य जांच करेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
बांदल घाटी के सरखेत गांव में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयोगी परामर्श और आवश्यक दवाएं देगी। शिविर में लोगों की कई जांचें भी मुफ्त की जाएंगी।
लोगों को घर के पास मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन रविवार 22 अप्रैल को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरखेत में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवा वितरण शिविर आयोजित करने जा रहा है। शिविर में श्री महंत इंदिरेश के स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। साथ ही लोगों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी समेत अन्य जांचें भी मुफ्त की जाएंगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सरखेत आरती पंवार और ग्राम प्रधान सीतापुर नमनी देवी ने आसपास के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने सरखेत के साथ ही सीतापुर, घंटू का सेरा, कुमाल्डा और आस-पास के अन्य गांवों के लोगों से भी शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

24 को सुपर स्पेशलिटी कैंप
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 24 अप्रैल को सुपर स्पेशलिटी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। दून अस्पताल के पास आरोग्य धाम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गैस्ट्रो (पेट की बीमारियों), वीरियेट्रिक (मोटापा घटाने), कैंसर और अस्थि रोग जैसी बीमारियों के विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी जांचें भी मुफ्त की जाएंगी। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 0135-2719992 और 0135-2719995 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


25-26 को भी लगेंगे शिविर
25 अप्रैल को डीबीए ट्रेनिंग सेंटर सुभाषनगर और 26 अप्रैल को डीबीए ट्रेनिंग सेंटर हर्रावाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के फिजिशियन, दंत रोग, त्वचा रोग, ईएनटी विशेषज्ञ और सर्जन लोगों की जांच कर मुफ्त दवाएं देंगे। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9520329258 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें