ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
चारधाम यात्रा के दौरान देश के दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को सिंगल ट्रिप ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। ऐसा होने से जहां टैक्स की चोरी की रोका जा सकेगा।
चारधाम यात्रा के दौरान दूसरे राज्यों से तमाम ऐसे ट्रेवल एजेंट सक्रिय हो जाते हैं जो चारधाम यात्रा के दौरान यहीं ठहरकर पूरे सीजन वाहन संचालित करवाते हैं। जबकि टैक्स के नाम पर महज एक बार ही टैक्स जमा करते हैं। इससे निपटने के लिए इस बार परिवहन विभाग ने रणनीति तय कर ली है। आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को सिंगल ट्रिप ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। दोबारा तीर्थयात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा पर जाने के लिए नए सिरे से ग्रीन कार्ड लेना होगा। ऐसा करने से जहां टैक्स की चोरी रोकी जा सकेगी, वहीं स्थानीय ट्रैवेल एजेंसियों का विरोध को भी कम होगा।