फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 53 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्कोलर बीम सीनियर सेकेंड्री स्कूल चंद्रबनी में रविवार को आयोजित रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर में 53 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ स्कूल के एमडी एके लामा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एके लामा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। खासकर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक युवा रक्तदान के लिए आगे आएं। शिविर में 18 वर्ष पूरे होने पर मधु कुमारी ने पहली बार रक्तदान किया। मधु ने कहा कि उन्हें रक्तदान कर अच्छा लगा। वे भविष्य में भी रक्तदान करेंगी ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी के सुमित कुमार ने कहा कि शिविर में 88 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क चश्मे दिए गए। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की डॉ. वंदना, अमित व उनकी टीम, आई क्लीनिक से डॉ. परवेज अहमद, कुर्बान अली, शहानवाज की ओर से सहयोग किया गया। शिविर में संस्था के मोहित कुमार, सुजाता गुप्ता, मोहिनी, आनंद गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सार्थक, गणेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें