ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों ने तबादले के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन के तहत सोमवार को इंदिरा नगर स्थित रीजनल कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि पीएनबी मुंबई में हुए धोखाधड़ी के बाद देश भर में बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों का ट्रांसफर किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि दिव्यांग कर्मचारियों के भी ट्रांसफर किए जा रहे हैं। जबकि उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंदीरत्ता का कहना था कि सरकार बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए छोटे कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर के इस्तीफे की मांग की। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन की जांच के साथ ही फिक्की व एसोचेम की बैंकों की निजीकरण की मांग की भी निंदा की गई। उन्हें अपने सदस्यों से बैंक ऋणों का भुगतान के लिए कहा जाए। वहीं, बैंक लोन डिफॉल्टर्स की सूची प्रकाशित कर कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की गई। इस दौरान ओपी शिवा, दिग्विजय सिंह, कपिल मेहरोत्रा, जितेंद्र कुमार, सीके जोशी मुरारी लाल, आरके गैरोला, विनय कुमार, इंदर सिंह आदि मौजूद रहे।