फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई ने किरकिरा किया होली का मजा : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुक्रवार को गोरखपुर डिफेंस कॉलोनी स्थित रेलवे मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने होली का मजा किरकिरा कर दिया है। महंगाई के चलते आम आदमी के लिए त्योहार मनाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाया और गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते होली की खुशी में कड़वाहट घुल गई है। चीनी, तेल, रसोई गैस समेत सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाईचारे के इस त्योहार में हमें सभी गिले-शिकवे भुलाकर साथ आना चाहिए। इस अवसर पर आशीष यादव, आरपी रतूड़ी, तजेंद्र प्रसाद, गोरा दाई, महेश जोशी, सूर्यकांत धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, प्रभुलाल बहुगुणा, राजेंद्र शाह, अजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें