फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

आईसीएआई की ओर से दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति-2018 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
शुक्रवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीए के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन रंग कलाकार, पोस्टर छाप तथा हुनर दिखाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंग कलाकर में गणतंत्र दिवस पर आधारित रंगोली का निर्माण किया गया। रंग कलाकार प्रतियोगिता में सौम्या जुयाल प्रथम, प्रेरणा नारंग द्वितीय और नेहा तीसरे स्थान पर रही।
पोस्टर छाप में मेरी बेटी मेरा अभिमान विषय पर छात्रों ने पोस्टर का निर्माण किया। जिसमें अनुष्का गुप्ता ने पहला और प्रियंक सोम ने दूसरा स्थान हासिल किया। हुनर दिखाओ प्रतियोगिता में छात्रों को अपनी कलात्मकता प्रदर्शित करने के लिए मंच दिया गया। इसमें प्रथम स्थान पर मनीक मल्होत्रा, द्वितीय स्थान पर सौम्या जैन और तीसरे स्थान पर आंचल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एड-मेड व फैशन शो कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। एड मेड के माध्यम से छात्राें ने विज्ञापन निर्माण के माध्यम से वस्तुओं को आसानी से बेचने के लिए विभिन्न विज्ञापनों का प्रदर्शन किया। फैशन शो प्रतियोगिता में हरदीप कालरा, भूमिका पूरी, अर्निका गोयल आदि और एड-मेड प्रतियोगिता में आंचल, दीक्षा और सृष्टि विजेता रही। इस मौके पर चेयरमैन रजनीश जैक, सचिव रजत शर्मा, शाखा प्रबंधक अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें